बिलासपुर

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत…सीएमडी कॉलेज का छात्र था युवक

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मोपका क्षेत्र की रामकृष्ण कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रखर मिश्रा पिता जितेंद्र मिश्रा के रूप में हुई है। प्रखर सीएमडी कॉलेज में बीए फाइनल ईयर का छात्र था। मिली जानकारी के अनुसार, प्रखर ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान गुरुवार शाम को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि प्रखर ने जहरीला पदार्थ किन परिस्थितियों में खाया और इसके पीछे क्या वजह रही। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। युवक द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत...सीएमडी कॉलेज का छात्र था युवक राजीव गांधी जयंती पर सेवा की मिसाल: चुचुहियापारा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का हुआ... ताश की बाजी पर पुलिस का ‘प्रहार’, बैंक के पीछे जुआ खेलते 7 गिरफ्तार; 12 हजार से ज्यादा नकदी जब्त, मस्तूरी :- आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती की अंतिम सूची जारी, ओखर सहित पांच केंद्रों के अभ्यर्थी 2 सितंबर त... मस्तूरी : रलिया हत्याकांड का हुआ खुलासा... घात लगाकर 4 ग्रामीणों पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला, 7 आर... VIDEO:- मल्हार में मौत का खतरनाक खेल! उफनती लीलागर नदी पार करते बाइक समेत बहे दो युवक, ग्रामीण बने फ... मस्तूरी:- मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला, एक ग्रामीण की मौत, तीन घायल पचपेड़ी:- पिता मोबाइल पर करते रहे बात, तालाब में डूबते रहे दो मासूम...कुछ मिनट की लापरवाही में दो मा... बिलासपुर स्टेशन पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब...दंपती के ट्रॉली बैग से निकला 21 किलो गांजा, दोनों पहुंचे... लिपिक संघ की नई कार्यकारिणी गठित, प्रदीप तिवारी बने जिलाध्यक्ष..प्रशांत पाण्डेय जिला सचिव, जूही सोम ...