मस्तूरी

मस्तूरी:- मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला, एक ग्रामीण की मौत, तीन घायल

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम लिमतरा के ग्रामीणों पर गुरुवार रात ग्राम रलिया के पास घात लगाकर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। मृतक का शव सिम्स में रखवाया गया है। घायलों का मस्तूरी के अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लिमतरा निवासी जीवन मेहर 38 वर्ष खेती-किसानी करते थे। गुरुवार शाम करीब पांच बजे वे हीरालाल यादव 50 वर्ष, राकेश बरगाह 28 वर्ष और मुकेश पटेल 38 वर्ष के साथ आवारा मवेशियों को दलहा पहाड़ के जंगल में छोड़ने गए थे। रात करीब 8.30 बजे मवेशियों को जंगल में छोड़कर चारों दो बाइक से वापस लौट रहे थे। आरोप है कि रलिया गांव के पास 6 से 8 लोग पहले से रास्ते में घात लगाकर बैठे थे।

ग्रामीणों के पहुंचते ही आरोपितों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में चारों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जीवन मेहर को मृत घोषित कर दिया। घायलों के अनुसार हमलावरों ने जीवन के सिर पर लोहे की राड और डंडे से ताबड़तोड़ वार किए। लहूलुहान होकर सड़क पर गिरने के बाद उसके साथी जान बचाकर भागे। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने उन्हें लाश ले जाने की बात कही। प्रारंभिक जांच में आवारा मवेशियों को जंगल में छोड़ने को लेकर दोनों गांवों के कुछ लोगों के बीच पुराना विवाद सामने आया है। डीएसपी सुदीप सरकार ने बताया कि मवेशियों को लेकर विवाद में मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस गांव में पूछताछ कर हमलावरों की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत