बिलासपुर

लिपिक संघ की नई कार्यकारिणी गठित, प्रदीप तिवारी बने जिलाध्यक्ष..प्रशांत पाण्डेय जिला सचिव, जूही सोम महिला प्रकोष्ठ जिला सचिव, सुमन्त यादव को उप प्रांताध्यक्ष का दायित्व

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, जिला शाखा बिलासपुर की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित मंथन सभागार में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान लिपिक कर्मचारियों के हितों और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। पुनर्गठन के तहत जिला कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ प्रदीप तिवारी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

वहीं शिक्षा विभाग के प्रशांत पाण्डेय को जिला सचिव नियुक्त किया गया। महिला प्रकोष्ठ में कलेक्ट्रेट की जूही सोम को जिला सचिव का दायित्व दिया गया। इसके अलावा प्रांतीय कार्यकारिणी में शिक्षा विभाग से जुड़े सुमंत यादव को उप प्रांताध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने और लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के हित में लगातार कार्य करने का संकल्प लिया।

पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ कर्मचारियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाना और उनके हितों के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी के साथ प्रांतीय सचिव वर्षा रानी चरण, प्रदीप तिवारी, प्रशांत पाण्डेय, सुमंत यादव, अंकित तिवारी, देवेंद्र पटेल, गोपी चौहान,

अनिल पुजारी, राकेश सूर्यवंशी, जूही सोम, रजनी मेहर, जमुना शंकर जायसवाल, रजनी तिवारी, शिमला टंडन, हरेन्द्र सूर्यवंशी, रूपेंद्र बंजारे सहित बड़ी संख्या में लिपिक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यकारिणी के पुनर्गठन के बाद कर्मचारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

error: Content is protected !!
Letest
लिपिक संघ की नई कार्यकारिणी गठित, प्रदीप तिवारी बने जिलाध्यक्ष..प्रशांत पाण्डेय जिला सचिव, जूही सोम ... NH-45 की बदहाली पर कांग्रेस का अनोखा विरोध...सड़क पर रोपा धान, बिलासपुर:- ऑटो में बैठी लुटेरी महिलाओं का आतंक! गहनों पर नजर, उतरते समय झपटी दो महिलाओं की सोने की च... बिलासा ताल को मिली नई पहचान... 24.38 लाख के वुडन ब्रिज का लोकार्पण, वन मंत्री ने रोपे पौधे रतनपुर :- चलती बस में महिलाओं का झपटमार गैंग बेनकाब... धक्का-मुक्की कर उड़ाते थे सोने की चेन, 7 महिल... बिलासपुर: बेल्ट-चाकू लेकर बाईपास पर निकलता था लूट गैंग, 47 मोबाइल समेत 7 आरोपी गिरफ्तार पचपेड़ी:- लीलागर की तेज धार में समाई जिंदगी, 72 घंटे बाद नदी से निकली 40 वर्षीय महिला की लाश; हादसे ... श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार