बिलासपुर

VIDEO बिलासपुर:- CCTV में कैद मौत का मंजर… तेज रफ्तार कार ने ली 17 वर्षीय रुद्र प्रताप की जान,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के स्मार्ट रोड स्थित संजीवनी हॉस्पिटल के सामने रविवार सुबह करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का खौफनाक नतीजा सामने आया। तेज गति से दौड़ रही कार ने पहले स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर एक स्कूली मिनी बस से जा भिड़ी। हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय रुद्र प्रताप शर्मा, पिता मुकेश शर्मा, निवासी अभिषेक नगर मंगला, की इलाज के दौरान मौत हो गई। गौरतलब हैं कि कार क्रमांक CG 10 BH 7752 ने सामने से आ रही स्कूटी MP 18 S 0114 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर सड़क से दूर जा गिरा

इसके बाद कार मिनी बस CG 10 BN 8858 से टकरा गई, जिससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायल युवक को पहले सिम्स और बाद में अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद कार चालक और उसमें सवार अन्य लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस बीच हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना दुर्घटना की मुख्य वजह बनी। यह हादसा एक बार फिर साबित करता है कि सड़क पर कुछ सेकंड की लापरवाही किसी परिवार की पूरी जिंदगी बदल सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाकर करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल...तत्कालीन पटवारी नवीन त्रिपाठी... रतनपुर:- इंसानियत हुई शर्मसार, पुल के नीचे मिला नवजात! मासूम को बेसहारा छोड़ने वाले बेरहम की तलाश मे... जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत...सीएमडी कॉलेज का छात्र था युवक राजीव गांधी जयंती पर सेवा की मिसाल: चुचुहियापारा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का हुआ... ताश की बाजी पर पुलिस का ‘प्रहार’, बैंक के पीछे जुआ खेलते 7 गिरफ्तार; 12 हजार से ज्यादा नकदी जब्त, मस्तूरी :- आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती की अंतिम सूची जारी, ओखर सहित पांच केंद्रों के अभ्यर्थी 2 सितंबर त... मस्तूरी : रलिया हत्याकांड का हुआ खुलासा... घात लगाकर 4 ग्रामीणों पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला, 7 आर... VIDEO:- मल्हार में मौत का खतरनाक खेल! उफनती लीलागर नदी पार करते बाइक समेत बहे दो युवक, ग्रामीण बने फ... मस्तूरी:- मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला, एक ग्रामीण की मौत, तीन घायल पचपेड़ी:- पिता मोबाइल पर करते रहे बात, तालाब में डूबते रहे दो मासूम...कुछ मिनट की लापरवाही में दो मा...