रतनपुर

रतनपुर:- इंसानियत हुई शर्मसार, पुल के नीचे मिला नवजात! मासूम को बेसहारा छोड़ने वाले बेरहम की तलाश में जुटी रतनपुर पुलिस

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र के सिल्ली मोड़ के पास शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पुल के नीचे एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। सुबह राहगीरों और आसपास के लोगों की नजर नवजात पर पड़ी तो देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मासूम को इस तरह पुल के नीचे छोड़कर जाने की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवजात शिशु को पुल के नीचे छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। नवजात को अकेला और असहाय हालत में देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को अपने संरक्षण में लेकर तत्काल उपचार के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने नवजात की प्राथमिक जांच की। उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया।इधर, रतनपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात को पुल के नीचे कौन और किन परिस्थितियों में छोड़कर गया। पुलिस आसपास के क्षेत्रों से भी जानकारी जुटा रही है, ताकि मामले से जुड़े किसी सुराग तक पहुंचा जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- इंसानियत हुई शर्मसार, पुल के नीचे मिला नवजात! मासूम को बेसहारा छोड़ने वाले बेरहम की तलाश मे... जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत...सीएमडी कॉलेज का छात्र था युवक राजीव गांधी जयंती पर सेवा की मिसाल: चुचुहियापारा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का हुआ... ताश की बाजी पर पुलिस का ‘प्रहार’, बैंक के पीछे जुआ खेलते 7 गिरफ्तार; 12 हजार से ज्यादा नकदी जब्त, मस्तूरी :- आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती की अंतिम सूची जारी, ओखर सहित पांच केंद्रों के अभ्यर्थी 2 सितंबर त... मस्तूरी : रलिया हत्याकांड का हुआ खुलासा... घात लगाकर 4 ग्रामीणों पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला, 7 आर... VIDEO:- मल्हार में मौत का खतरनाक खेल! उफनती लीलागर नदी पार करते बाइक समेत बहे दो युवक, ग्रामीण बने फ... मस्तूरी:- मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला, एक ग्रामीण की मौत, तीन घायल पचपेड़ी:- पिता मोबाइल पर करते रहे बात, तालाब में डूबते रहे दो मासूम...कुछ मिनट की लापरवाही में दो मा... बिलासपुर स्टेशन पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब...दंपती के ट्रॉली बैग से निकला 21 किलो गांजा, दोनों पहुंचे...