बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में ड्राई डे घोषित… 4 सितंबर को बंद रहेंगी शराब दुकानें, अवैध बिक्री और परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई,

रमेश राजपूत

रायपुर – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 4 सितंबर 2026 शुक्रवार को ड्राई डे (शुष्क दिवस) घोषित किया गया है। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए प्रदेशभर में शराब की बिक्री और परोसने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। शुष्क दिवस के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आदेश के मुताबिक 4 सितंबर को प्रदेश की सभी देशी और विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा रेस्टोरेंट बार, होटल-बार, क्लब, अहाता और शराब बेचने या परोसने वाले सभी लाइसेंसी प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे। भांग और भांगघोटा की फुटकर दुकानें भी इस दिन संचालित नहीं होंगी।

शासन ने स्पष्ट किया है कि ड्राई डे के दौरान किसी भी होटल, रेस्टोरेंट, क्लब या अन्य प्रतिष्ठान अथवा व्यक्ति को शराब बेचने या परोसने की अनुमति नहीं होगी। गैरमालिकाना क्लब, रेस्टोरेंट और स्टार होटल भी इस प्रतिबंध के दायरे में आएंगे। वहीं शुष्क दिवस के दौरान शराब के व्यक्तिगत भंडारण और गैर-लाइसेंसी परिसरों में शराब रखने पर भी रोक रहेगी। यदि कहीं अवैध रूप से शराब का भंडारण, बिक्री या परिवहन पाया जाता है तो शराब जब्त कर संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर निगरानी के लिए जिला आबकारी कार्यालयों के साथ संभागीय और राज्य स्तरीय उड़नदस्ते सक्रिय रहेंगे। जांच दल संदिग्ध वाहनों और संभावित अवैध भंडारण स्थलों की जांच करेंगे। शासन ने अधिकारियों को शुष्क दिवस के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी