बिलासपुर

भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण में मंडल प्रभारियों की घोषणा, युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर

उदय सिंह

बिलासपुर – भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बिलासपुर ग्रामीण ने संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में जिले के विभिन्न मंडलों के प्रभारियों एवं सहप्रभारियों की घोषणा की है। भाजयुमो जिला बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने यह नियुक्तियां की हैं। घोषणा भाजपा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन, संभाग एवं जिला संगठन के निर्देश तथा भाजपा जिला बिलासपुर ग्रामीण के अनुमोदन के बाद की गई।घोषित सूची के अनुसार कोटा विधानसभा के करगीकला मंडल में सूरज साहू को प्रभारी और देवकीनंदन साहू को सहप्रभारी, बेलगहना में अमन अग्रहरी व संजय यादव, कोटा मंडल में ज्ञानेन्द्र कश्यप व हर्ष पटेल तथा रतनपुर मंडल में टीका साहू व यशा गोरहा को जिम्मेदारी दी गई है। मस्तूरी विधानसभा में सीपत मंडल की जिम्मेदारी तुषार चंद्राकर व निलेश पाण्डेय, जयरामनगर में सागर वर्मा व महेंद्र पाटनवार, देवरीखुर्द में भास्कर पटेल व उदित सिंह, मस्तूरी में जयशंकर साहू व अवधेश प्रसाद, मल्हार में नरेन्द्र नायक व दिनेश तिवारी तथा खिलावन श्रीवास, जबकि सोनलोहर्सी में अंकित मिश्रा व आशीष अवस्थी को क्रमशः प्रभारी-सहप्रभारी बनाया गया है।

वहीं बेलतरा विधानसभा के बेलतरा उत्तर में बृजेश शर्मा व अभिषेक साव, पश्चिम में अंकुर सिंह व प्रवीण सोनकर, दक्षिण में अनीश धीवर व रितेश कलवानी तथा पूर्व मंडल में ललित यादव व विवेक यादव को दायित्व सौंपा गया है। जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारियों से मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पदाधिकारी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने तथा राष्ट्रसेवा और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी