बिलासपुर

500 की ड्रेस के चक्कर में गंवाए एक लाख… शिक्षित नर्स भी साइबर ठगों के जाल में फंसी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – साइबर ठग अब पढ़े-लिखे लोगों को भी आसानी से अपने जाल में फंसा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां महज 500 रुपए की ऑनलाइन ड्रेस मंगाना नर्सिंग स्टाफ को करीब एक लाख रुपए का पड़ गया। डिलीवरी के नाम पर ठगों ने अलग-अलग बहाने बनाकर नर्स से कई बार रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा ली। काफी रुपए गंवाने के बाद भी जब ड्रेस नहीं पहुंची, तब उसे साइबर ठगी का एहसास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी निवासी नर्स ने एक ऑनलाइन साइट के माध्यम से करीब 500 रुपए की ड्रेस ऑर्डर की थी। ड्रेस की निर्धारित राशि का भुगतान भी उसने कर दिया था। इसके बावजूद तय समय पर डिलीवरी नहीं हुई। 24 अगस्त को नर्स ने डिलीवरी के लिए दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने दोबारा 500 रुपए जमा करने की बात कही। भरोसे में आकर नर्स ने रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद ठगों का असली खेल शुरू हुआ। कभी आईडी ब्लॉक होने की बात कही गई तो कभी रकम गलत अकाउंट में चले जाने का झांसा दिया गया। ठगों ने रुपए वापस दिलाने और डिलीवरी प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर नर्स से लगातार अलग-अलग किस्तों में रकम जमा कराई। शिकायत के मुताबिक 22 से 31 अगस्त के बीच नर्स ने कई बार अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए। इस तरह करीब एक लाख रुपए उसके खाते से निकल गए। रकम भेजने के बाद भी न ड्रेस मिली और न ही ठगों की मांग खत्म हुई। तब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। शिकायत के आधार पर सिरगिट्टी पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस संबंधित बैंक खातों और लेन-देन की जानकारी जुटाकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी