सीपत

सीपत में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 4 स्थाई वारंटी भी कानून के शिकंजे में

उदय सिंह

बिलासपुर – आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीपत पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने धारदार तलवार लेकर गांव में लोगों को डराने-धमकाने वाले तीन गुंडा बदमाशों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे चार स्थाई वारंटियों को भी गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालयों में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए बदमाशों और फरार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी अभियान के तहत 3 सितंबर को सीपत पुलिस टीम ने सोहन वर्मा 33 वर्ष निवासी बाजारपारा सीपत, अमलेश उर्फ छोटू साहू 29 वर्ष, निवासी मडई और राजकुमार केंवट 29 वर्ष, निवासी कौड़िया को पकड़ा।

आरोप है कि तीनों धारदार तलवार हाथ में लेकर सार्वजनिक स्थान पर उसे लहराते हुए लोगों को भयभीत और धमका रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। इसी अभियान में पुलिस ने लंबे समय से फरार चार स्थाई वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। इनमें जेठूराम वागले 72 वर्ष, निवासी जांजी, मुन्ना लाल 65 वर्ष, निवासी पंधी, महेंद्र केंवट 28 वर्ष और नील कमल सूर्यवंशी 46 वर्ष दोनों निवासी सेलर शामिल हैं। सभी आरोपियों को संबंधित न्यायालयों में पेश किया गया।

पुलिस का कहना है कि आगामी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों और फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 4 स्थाई वारंटी... बिलासपुर: रंगदारी का आतंक! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो व्यापारी के बेटे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा बिलासपुर:- आरपीएफ कॉलोनी में कत्ल से हड़कंप, पहरे के बीच बेखौफ हत्यारे!.... स्टेशन से सटे संवेदनशील ... 500 की ड्रेस के चक्कर में गंवाए एक लाख... शिक्षित नर्स भी साइबर ठगों के जाल में फंसी छत्तीसगढ़ में ड्राई डे घोषित... 4 सितंबर को बंद रहेंगी शराब दुकानें, अवैध बिक्री और परिवहन पर होगी स... भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण में मंडल प्रभारियों की घोषणा, युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर अवैध कबाड़ दुकानों और अशांति फैलाने वालों पर हिर्री पुलिस का शिकंजा....5 गिरफ्तार VIDEO:- बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 और गिरफ्तार, अब तक 20 आरोपी सलाख... शराब दुकान के बाहर विवाद ने लिया हिंसक रूप, बीयर की बोतल से युवक का सिर फोड़ा और मोबाइल छीनकर फरार ह... उत्तरी बाईपास के एलाइनमेंट क्षेत्र में सेंदरी, रमतला, बिरकोना, नगोई, बिजोर, मोपका, दोमुहानी और ढेंका...