बिलासपुर

VIDEO: सिम्स हॉस्पिटल में गलत दवाई के सेवन से महिला हुई गर्भपात की शिकार…बच्चा खोने के बाद परिजनों ने किया हंगामा, कोई नही आया सुनवाई करने

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– संभाग का सबसे बड़ा शासकीय सिम्स हॉस्पिटल अपने अगल अगल करनामो के चलते लगातार सुर्खियों में रहता है। ऐसे में बुधवार को एक नया मामला प्रकाश में आया है। जहां गलत दवाई के सेवन के बाद एक गर्भवती महिला का गर्भपात हो गया है। जिसको लेकर परिजनों ने बुधवार को सिम्स हॉस्पिटल में जमकर हंगामा मचाया है। इस मामले में अशोकनगर निवासी दीपक कुमार सूर्यवंशी से मिली जानकारी के अनुसार वह अपनी गर्भवती पत्नी पूजा सूर्यवंशी को पेट में दर्द होने की शिकायत पर मंगलवार को सिम्स हॉस्पिटल लेकर पहुंचा था। जहाँ मौजूद डॉक्टरों ने उसे पर्ची में दवाई लिखकर आराम करने के लिए कहा। उक्त पर्ची को लेकर दीपक कुमार सूर्यवंशी हॉस्पिटल के सामने स्थित रेडक्रॉस मेडिकल में दवाई लेने पहुंचा। जहाँ से मिली दवाई को उसकी पत्नी पूजा खा के आराम करने लगी। इसके बाद बुधवार को महिला का गर्भपात हो गया।

जब परिजन मामले को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे तो उन्हे पता चला कि डॉक्टर ने तो सही दवाई लिखी थी। जबकि रेडक्रॉस मेडिकल से ही उन्हे गर्भपात की दवा दे दी गई। जिस वजह से महिला का गर्भपात हो गया। वही इस मामले में परिजनों ने उक्त रेडक्रास मेडिकल के पास पहुंचे तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए जो करना है कर लो करके चलता कर दिया। इधर अपनी शिकायत लेकर परिजन हॉस्पिटल के डीन के के सहारे के पास पहुंचे। जिन्होंने उनसे मुलाकात ही नही की। इस बीच हॉस्पिटल के अन्य जिम्मेदार अधिकारी वहा मौजूद नहीं थे। लिहाजा अपने बच्चे को खोने के बाद वह उसकी शिकायत तक नही कर सके। मिडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने मामले पर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की गुहार जिला प्रशासन से लगाई है। ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो। बहरहाल इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ जिला प्रशासन की कार्यवाही पर सभी की निगाहें टिकी है।

error: Content is protected !!
Letest
यूनो ऐप डाउनलोड कराने के नाम पर रिटायर्ड शिक्षक से 3.16 लाख की ऑनलाइन ठगी, मस्तूरी: गरीब हितग्राहियों के राशन में गड़बड़ी का आरोप, कोनी के राशन दुकान में 222 क्विंटल चावल की क... VIDEO:-  मटका बांधने स्वागत गेट पर चढ़े युवक की हुई मौत…हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से हुई ... मंदिर दर्शन की राह में मौत का करंट! रास्ते में टूटकर गिरे बिजली तार ने ली 45 वर्षीय ईश्वर अनंत की जा... बिलासपुर:- साइकिल के पानी की छींट से शुरू हुई रंजिश... हथौड़े से हत्या तक पहुंची, 16 साल के किशोर ने... बुर्के की आड़, पिस्टल का खौफ और लूट का नेटवर्क! कोटा पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्त... मस्तूरी में चाकू के दम पर लूट का खुलासा...आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार फर्जी परमिट की आड़ में लकड़ी का खेल! रायगढ़ में इंटरस्टेट तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार मस्तूरी:- बेटी की शादी के लिए लोन लेने पहुंचा था बैंक...मदद के बहाने शातिर ने खाते से निकाल लिए 2.50... सीपत:- अकेला पाकर युवक पर बरसाया चाकू, पेट और सीने में किए कई वार, पूर्व रंजिश में जान लेने की कोशिश...