सीपत

सीपत:- अकेला पाकर युवक पर बरसाया चाकू, पेट और सीने में किए कई वार, पूर्व रंजिश में जान लेने की कोशिश का सनसनीखेज आरोप

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़पार में दुकान के पास बैठे एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवक को अकेला पाकर उस पर चाकू से लगातार वार किए। हमले में युवक के पेट, सीने और बाएं हाथ की कोहनी के पास गंभीर चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी रमाशंकर सिदार के खिलाफ धारा 109(1)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुड़पार भाठापारा निवासी समीर कुर्मी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह ग्राम पंधी की बोरी फैक्ट्री में काम करता है। 1 सितंबर की रात करीब 8 बजे वह अपने चचेरे भाई रितिक उर्फ करन कश्यप, कृष्णा और भोलू के साथ जमुना सतनामी की दुकान के पास बैठकर मोबाइल चला रहा था। करीब 8:30 बजे रितिक दुकान के सामने खाली जगह पर पेशाब करने के लिए गया था।

इसी दौरान रितिक ने समीर को आवाज देकर बुलाया। समीर वहां पहुंचा तो कथित तौर पर रमाशंकर सिदार रितिक पर चाकू से लगातार हमला कर रहा था। समीर को अपनी ओर आते देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। चाकू के वार से रितिक के पेट, सीने और बाएं हाथ की कोहनी के पास चोटें आईं और खून बहने लगा। घायल रितिक किसी तरह अपने घर पहुंचा। इसके बाद उसके चाचा रामायण कश्यप ने हालत देखकर उसे ऑटो से सिम्स अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने पूर्व रंजिश के चलते रितिक की हत्या करने की नीयत से चाकू से हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- अकेला पाकर युवक पर बरसाया चाकू, पेट और सीने में किए कई वार, पूर्व रंजिश में जान लेने की कोशिश... सीपत में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 4 स्थाई वारंटी... बिलासपुर: रंगदारी का आतंक! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो व्यापारी के बेटे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा बिलासपुर:- आरपीएफ कॉलोनी में कत्ल से हड़कंप, पहरे के बीच बेखौफ हत्यारे!.... स्टेशन से सटे संवेदनशील ... 500 की ड्रेस के चक्कर में गंवाए एक लाख... शिक्षित नर्स भी साइबर ठगों के जाल में फंसी छत्तीसगढ़ में ड्राई डे घोषित... 4 सितंबर को बंद रहेंगी शराब दुकानें, अवैध बिक्री और परिवहन पर होगी स... भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण में मंडल प्रभारियों की घोषणा, युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर अवैध कबाड़ दुकानों और अशांति फैलाने वालों पर हिर्री पुलिस का शिकंजा....5 गिरफ्तार VIDEO:- बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 और गिरफ्तार, अब तक 20 आरोपी सलाख... शराब दुकान के बाहर विवाद ने लिया हिंसक रूप, बीयर की बोतल से युवक का सिर फोड़ा और मोबाइल छीनकर फरार ह...