मस्तूरी

मस्तूरी:- बेटी की शादी के लिए लोन लेने पहुंचा था बैंक…मदद के बहाने शातिर ने खाते से निकाल लिए 2.50 लाख,

उदय सिंह

बिलासपुर – बेटी की शादी के लिए बैंक से लोन लेने पहुंचे व्यक्ति को मदद का झांसा देना महंगा पड़ गया। लोन दिलाने के नाम पर परिचित ने उसकी पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड अपने कब्जे में ले लिया और फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक खाते से 2.50 लाख रुपये निकाल लिए। जब पीड़ित बेटी की शादी के लिए रकम निकालने बैंक पहुंचा, तब उसे धोखाधड़ी का पता चला। शिकायत के बाद मस्तुरी पुलिस ने मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मस्तुरी थाना प्रभारी सलीम खाखा के अनुसार ग्राम आंकडीह निवासी भुनेश्वर दास 44 वर्ष की पहचान तहसील कार्यालय मस्तुरी में ग्राम सरगंवा निवासी रूपचंद मनहर 47 वर्ष से हुई थी। भुनेश्वर को अपनी बेटी की शादी के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी दौरान रूपचंद ने उसे बैंक से लोन दिलाने में मदद करने की बात कही। वह भुनेश्वर को एक्सिस बैंक की जयरामनगर शाखा ले गया। बताया गया कि जमीन के दस्तावेजों के आधार पर भुनेश्वर के नाम पर 4.50 लाख रुपये का लोन स्वीकृत हुआ। इसके बाद 20 मार्च 2025 को बैंक में जांच के नाम पर रूपचंद ने भुनेश्वर की पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड अपने पास रख लिए। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर उसने चेक पर भुनेश्वर के फर्जी हस्ताक्षर किए और खाते से 2.50 लाख रुपये निकाल लिए।
भुनेश्वर को इसकी जानकारी काफी समय तक नहीं हुई। बेटी की शादी के लिए जब वह बैंक से रुपये निकालने पहुंचा तो खाते से रकम गायब होने की जानकारी मिली। इसके बाद उसने मस्तुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने जांच के बाद बीएनएस की धारा 318(4), 336, 338, 340, 296 और 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया। पूछताछ में रूपचंद ने रकम निकालकर खर्च करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

13 मामले दर्ज, 2025 से गुंडा बदमाश सूची में नाम

पुलिस के मुताबिक रूपचंद मनहर आदतन बदमाश है। उसके खिलाफ मस्तुरी थाने में पहले से 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण वर्ष 2025 से उसका नाम गुंडा बदमाश सूची में शामिल है। पुलिस अब उसके खिलाफ दर्ज पुराने मामलों की जानकारी न्यायालय को देने की कार्रवाई भी कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- बेटी की शादी के लिए लोन लेने पहुंचा था बैंक...मदद के बहाने शातिर ने खाते से निकाल लिए 2.50... सीपत:- अकेला पाकर युवक पर बरसाया चाकू, पेट और सीने में किए कई वार, पूर्व रंजिश में जान लेने की कोशिश... सीपत में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 4 स्थाई वारंटी... बिलासपुर: रंगदारी का आतंक! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो व्यापारी के बेटे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा बिलासपुर:- आरपीएफ कॉलोनी में कत्ल से हड़कंप, पहरे के बीच बेखौफ हत्यारे!.... स्टेशन से सटे संवेदनशील ... 500 की ड्रेस के चक्कर में गंवाए एक लाख... शिक्षित नर्स भी साइबर ठगों के जाल में फंसी छत्तीसगढ़ में ड्राई डे घोषित... 4 सितंबर को बंद रहेंगी शराब दुकानें, अवैध बिक्री और परिवहन पर होगी स... भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण में मंडल प्रभारियों की घोषणा, युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर अवैध कबाड़ दुकानों और अशांति फैलाने वालों पर हिर्री पुलिस का शिकंजा....5 गिरफ्तार VIDEO:- बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 और गिरफ्तार, अब तक 20 आरोपी सलाख...