छत्तीसगढ़बिलासपुर

रविवार को बिलासपुर में रहेंगे मुख्यमंत्री के साथ कई दिग्गज, गृह मंत्री के भी है कई कार्यक्रम

डेस्क

रविवार 30 जून को न्याय धानी बिलासपुर में एक साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू पहुंच रहे हैं। इनके अलावा मंत्री रविंद्र चौबे और मोहम्मद अकबर भी यहां पहुंचेंगे । एक तरफ जहाँ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल वही लोक निर्माण और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के भी कई कार्यक्रम बिलासपुर में तय है।
श्री बघेल सुबह 11 बजे हाईकोर्ट परिसर में आयोजित 50 वर्ष की विधि व्यवसाय की सेवा पूर्ण कर चुके वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसके साथ वे महाधिवक्ता कार्यालय में द्वितीय एवं तृतीय तल के निर्माण हेतु शिलालेख का अनावरण करेंगे। श्री बघेल महाधिवक्ता कार्यालय की वेबसाईट, मोबाईल एप लोकार्पण और समस्त नस्तियों एवं दस्तावेजों के डिजिटलाईजेशन का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री महाधिवक्ता कार्यालय में पुनर्निर्मित सभाकक्ष एवं नवनिर्मित विधि अधिकारी कक्षों का उद्घाटन भी करेंगे। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि मुख्य न्यायाधिपति पी.आर.रामचन्द्र मेनन एवं समस्त न्यायमूर्तिगण उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री रविन्द्र चौबे एवं मोहम्मद अकबर भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाधिवक्ता सतीशचन्द्र वर्मा करेंगे।

इसके बाद दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रामभाटा जिला रायगढ़ के लिये प्रस्थान करेंगे। वहां से वे दोपहर 2 बजे वापस बिलासपुर पहुंचेंगे। श्री बघेल अपरान्ह 3 बजे बृहस्पति बाजार स्थित स्व.श्री बी.आर.यादव की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4 बजे मुख्यमंत्री बिलासपुर से रायपुर के प्रस्थान करेंगे। रविवार को ही जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू भी पहुंचेंगे। ताम्रध्वज साहू रेल मार्ग से दोपहर 12:00 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां से वे सीधे छत्तीसगढ़ भवन आएंगे ।यहां दोपहर 3:00 बजे तक वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे बृहस्पति बाजार में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। 4:00 बजे गृहमंत्री राजधानी के लिए लौट जाएंगे। रविवार को बिलासपुर में अति विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी से गहमागहमी की स्थिति रहेगी। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने भी इसकी पुख्ता तैयारी कर ली है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ...