बिलासपुर

एक्शन में प्रशासन: खाद की जमाखोरी और कालाबाजारी पर पैनी नजर…मस्तूरी क्षेत्र के 3 दुकानदारों को नोटिस, एक पर लगाया गया प्रतिबंध,

उदय सिंह

बिलासपुर – कलेक्टर के निर्देश पर खाद की जमाखोरी, कालाबाजारी रोकने और किसानों को गुणवत्ता युक्त और उचित मूल्य पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के कृषि विभाग की उड़नदस्ता टीम लगातार सक्रिय है। टीम ने शाम में भी मस्तूरी ब्लॉक के जयरामनगर स्थित तीन दुकानों का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने पटेल कृषि केंद्र,अजय ट्रेडर्स और जगन्नाथ कृषि केंद्र में जांच की।

जिसमें पटेल कृषि केंद्र में उर्वरक स्कंध प्रदर्शित नहीं करने, स्कंध पंजी संधारण नहीं करने तथा नियमित भंडारण वितरण प्रतिवेदन नहीं भेजने के कारण नोटिस जारी किया गया। अजय ट्रेडर्स में उर्वरक स्कंध प्रदर्शित नहीं करने,बिल बुक में निरीक्षक का सत्यापन कराए बिना जारी करने तथा अनुज्ञप्ति में फार्म ओ का समावेश नहीं करने के कारण नोटिस दिया गया।

वहीं जगन्नाथ कृषि केंद्र में एक्सपायर हुए कीटनाशक का स्कंध पाए जाने तथा अनुज्ञप्ति में प्रिंसिपल सर्टिफिकेट का समावेश नहीं करने के कारण 21 दिन के लिए विक्रय पर प्रतिबंध लगाते हुए सील की कार्रवाई किया गया। निरीक्षण के दौरान उप संचालक पी डी हाथेश्वर, अनिल शुक्ल सहायक संचालक कृषि, अनिल कौशिक सहायक संचालक कृषि, ए के आहिरे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मस्तूरी,उमेश कश्यप ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और विजय धीरज ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शामिल थे।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी