बिलासपुर

वार्ड 53 में रोड, नाली और मुंडन संस्कार स्थल का हुआ शिलान्यास… महापौर और सभापति सहित वार्ड पार्षद के प्रयासों से मिली स्वीकृति

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर –नगर निगम के वार्ड क्रमांक 53 चिंगराजपारा में शुक्रवार को सार्वजनिक भूखंड में रोड, नाली और मुंडन संस्कार गृह निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया। इस कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर रामशरण यादव, नगर निगम सभापति शेख नजीरुद्दीन, वार्ड पार्षद बजरंग बंजारे सहित संबंधित अधिकारी शामिल हुऐ। करीब 20 लाख कि लागत से बनने वाले इन रोड, नाली और मुंडन संस्कार गृह का भूमि पूजन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।

पूर्व में रोड की जर्जर व्यवस्था, नाली की समस्या और मुंडन संस्कार जैसे कार्यक्रमों को लेकर हो रही दिक्कतों से चिंगराजपारा के रहवासी लंबे समय से जूझ रहे थे। जिसको वार्ड के पार्षद बजरंग बंजारे ने निगम को तलब कराया था और आखिरकार इसकी स्वीकृत मिल गई।

जिसमे चिंगराजपारा स्थित श्मशान घाट के समीप मुंडन संस्कार गृह और ओम आटा चक्की से अंजनी ऑटो पार्ट्स तक नाली निर्माण के साथ साथ, रोड निर्माण कार्य शामिल हैं अब भूमि पूजन के बाद ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य जल्द शुरू करवा दिया जायेगा। उक्त निर्माण कार्य से वार्ड क्रमांक -53 के निवासियों को आने जाने में सुविधा और पानी निकासी की समस्या से निजात मिल सकेगी।

वही गमी जैसे कार्यक्रमों में छत की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे वार्डवासियों में खुशी का मोहौल व्याप्त है। उन्होंने नगर निगम के साथ ही मुख्य अतिथिओ को इसके लिए आभार जताया।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ...