रतनपुर

रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला…युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरखुंडी में आपसी विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जयकिशन केंवट, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर है, 16 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे महेश्वर केंवट के घर पर मौजूद था। वहां कुछ लोग मनीष केंवट की मां के संबंधों को लेकर आपस में चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और मनीष के पिता केशव केंवट तथा महेश्वर के बीच मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि जयकिशन बीच-बचाव करने पहुंचा, तभी आरोपी मनीष केंवट ने उसे मां-बहन की गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखे धारदार चाकू से उस पर हमला कर दिया।

हमले में जयकिशन के सीने के बाईं ओर और कंधे के नीचे गंभीर चोट आई, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के दौरान मौजूद महेश्वर केंवट और कृष्णा केंवट ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। घायल जयकिशन ने घटना की रिपोर्ट रतनपुर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी मनीष केंवट के खिलाफ धारा 118(1), 296 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,