बिलासपुर

कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी….पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम सेंवार में पशुपालक के प्लाट से बकरा-बकरी चोरी का मामला सामने आया है। प्रार्थी मुकेश वर्मा निवासी मिडिल स्कूल के सामने ग्राम सेंवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात चोरों ने उसके प्लाट स्थित कोठा की दीवार तोड़कर 17 नग बकरा-बकरी चोरी कर ली। प्रार्थी के अनुसार वह पिछले एक वर्ष से अपने प्लाट धान मंडी के बंगल क्षेत्र में बकरी पालन का कार्य करता है। 15 मार्च 2026 को वह रोजाना की तरह अपनी 09 नग छोटे-बड़े बकरे और 08 नग बकरियों को चराकर शाम करीब 7 बजे कोठा में बंद कर ताला लगाकर अपने पुराने घर चला गया था। इसी दौरान रात में करीब 1 से 2 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने कोठा की दीवार में बड़ा छेद कर अंदर प्रवेश किया और एक-एक कर सभी बकरा-बकरियों को बाहर निकालकर चोरी कर ले गए।

घटना की जानकारी तब लगी जब पड़ोसी संतोष रजक ने फोन कर कोठा की दीवार टूटने और पशुओं के गायब होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर मुकेश वर्मा अपने पिता धन्नूलाल वर्मा के साथ मौके पर पहुंचे, जहां दीवार में बड़ा छेद और पशु गायब मिले। प्लाट में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर एक अज्ञात व्यक्ति रात के समय बकरा-बकरी को छेद के जरिए बाहर निकालते हुए दिखाई दिया। चोरी गए पशुओं की कुल कीमत लगभग 35 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305-BNS और 331(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,