रतनपुर

आदिवासी महिला की मुर्गियां चुराने वाले पड़ोसियों ने तोड़ दिए उसके पंख…परेशान पीड़िता ने थाने में की शिकायत, पुलिस जुटी जांच में

जुगनू तंबोली

रतनपुर – आदिवासी महिला के मुर्गे को पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी चुराकर ले गए। ऐसा करते मालकिन ने उन्हें देख लिया। वह उनके कब्जे से अपने मुर्गे को छुड़ा लाई। इस बीच पड़ोसियों ने उनके मुर्गे के पंख को तोड़ दिया था। महिला अपने घायल मुर्गे को लेकर थाने पहुंच गई। महिला ने थाने में घटना की लिखित शिकायत दी है।

इस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। रतनपुर क्षेत्र के ग्राम सिलदहा में रहने वाली जानकी बिंझवार रोजी-मजदूरी करती है। इसके साथ ही उन्होंने घर में मुर्गियां भी पाल रखी है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके घर से आए दिन मुर्गे गायब हो रही थें। इस पर वह नजर रख रही थी। इसके साथ ही उसने आसपास के लोगों को भी देखरेख करने कह रहा था। रविवार की शाम महिला घर में ही थी।

इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला बुगल और उसकी पत्नी दुर्गा एक मुर्गे को चोरी कर ले जाने लगे, महिला ने इसे देख लिया। जिसे महिला ने वापस उनसे ले लिया और घर ले आई, लेकिन उसने देखा कि उनके पड़ोसियों ने मुर्गे को मारने की नीयत से उसका एक पंख तोड़ दिया है, जिससे आक्रोशित महिला ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में कर कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में फैलती अवैध अफीम खेती से बढ़ी चिंता...अब 5 वीं जगह मिली खेती, रायगढ़ के लैलूंगा में बड़... मामूली विवाद में चली गोली, युवक घायल, पामगढ़ में दो पक्ष भिड़े, पिस्टल से फायर, आरोपी हिरासत में, चौकसे कॉलेज के कैंटीन में पटाखा फेंकने से छात्र की आंख में आई गंभीर चोट... आरोपी छात्र के खिलाफ FIR ... कोटा : करगीखुर्द में मारपीट के बाद हत्या...फरसा और लाठी, डंडे से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की... बिलासपुर : प्रताप टॉकीज चौक के पास देर रात आगजनी...कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार