रायगढ़

फेसबुक से दोस्ती… फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला फेसबुक के माध्यम से हुई पहचान से जुड़ा है, जहां आरोपी ने पहले दोस्ती की और फिर शादी का भरोसा दिलाकर शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 20 मार्च 2026 को महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वर्ष 2021 में उसकी पहचान रामभाठा निवासी प्रतीक सिदार से फेसबुक के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर युवती का विश्वास जीता। पीड़िता के अनुसार 4 मार्च 2024 से जनवरी 2026 के बीच आरोपी ने विभिन्न स्थानों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। पीड़िता का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी प्रतीक सिदार 26 वर्ष को उसके निवास से हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की विधिवत गिरफ्तारी और मेडिकल प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और हर शिकायत पर त्वरित व सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी