बिलासपुर

चौकसे कॉलेज के कैंटीन में पटाखा फेंकने से छात्र की आंख में आई गंभीर चोट… आरोपी छात्र के खिलाफ FIR दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र स्थित चौकसे कॉलेज में एक खतरनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक छात्र द्वारा जलता हुआ पटाखा फेंकने से दूसरे छात्र की आंख में गंभीर चोट लग गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(1) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 19 मार्च 2026 की दोपहर लगभग 3 बजे कॉलेज के कैंटीन परिसर में हुई। सेकेंड ईयर का छात्र रूद्रनारायण सोनी अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था, तभी उसी कॉलेज का छात्र तरुण कश्यप वहां पहुंचा और बिना किसी स्पष्ट कारण के उसकी ओर जलता हुआ पटाखा फेंक दिया।

अचानक हुई इस हरकत से कैंटीन में अफरा-तफरी मच गई। पटाखा सीधे रूद्रनारायण की आंख के पास फट गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। घटना के तुरंत बाद घायल छात्र को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल, बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, आंख की चोट गंभीर है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। घटना से आक्रोशित पीड़ित की माता संतोषी सोनी ने तोरवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तोरवा थाना पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...