बिलासपुर

स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब…सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.35 किलोग्राम गांजा, 42,500 रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार, 20 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक स्कूटी में गांजा रखकर सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने व्यापार विहार स्थित तारामंडल के पीछे रेलवे लाइन के पास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर स्कूटी की डिग्गी से 4.35 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

साथ ही उसके पास से 42,500 रुपये नगद भी जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कार्तिक गुप्ता 29 वर्ष निवासी बजरंग चौक तालापारा, थाना सिविल लाइन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में एंड-टू-एंड जांच कर अन्य संलिप्त लोगों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,