बिलासपुर

शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा… 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – शेयर मार्केट में पैसा लगाकर दोगुना मुनाफा दिलाने का लालच देकर ठगी करने वाले आरोपी को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपी ने एक महिला से चार किस्तों में कुल 2 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया अंजना फ्रासिंस ने 16 फरवरी 2026 को थाना तारबाहर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी गोविंद कुमार ने उसे अपने झांसे में लेकर शेयर मार्केट में निवेश करने पर रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में कुल 2 लाख रुपये ले लिए, लेकिन न तो निवेश किया और न ही रकम वापस की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। जांच के दौरान आरोपी के रायपुर में होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने वहां दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के निवेश से पहले पूरी जानकारी लें और लालच में आकर अनजान लोगों पर भरोसा न करें।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,