बिलासपुर

बिलासपुर : प्रताप टॉकीज चौक के पास देर रात आगजनी…कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी के मुख्य मार्केट एवं रिहायशी क्षेत्र में एक बार फिर आगजनी की बड़ी घटना से हड़कंप मच गया। बीती रात लगभग 3 बजे प्रताप टॉकीज चौक के पास स्थित साक्षी फैशन नामक कपड़ों की दुकान में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार दुकान के संचालक कृष्णा बनर्जी उस समय दिल्ली से खरीददारी कर ट्रेन से वापस लौट रहे थे, तभी उन्हें फोन पर दुकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही उन्होंने अपने भाई और परिजनों को तत्काल मौके पर पहुंचने को कहा। परिजन जब तक वहां पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन कपड़ों में लगी आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान आसपास की दुकानों में भी आग फैलने की आशंका बनी रही,

जिससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद तड़के सुबह आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। सुबह जब संचालक कृष्णा बनर्जी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने जले हुए दुकान के मलबे को देखकर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस आगजनी में उनका भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिसका अभी आकलन करना संभव नहीं है। साथ ही उन्होंने दमकल विभाग के देर से पहुंचने पर नाराजगी भी जताई। मुख्य बाजार और रिहायशी इलाके में हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...