छत्तीसगढ़रतनपुर

रतनजोत बीज खाकर 3 बच्चे बीमार उल्टी कर रहे बच्चों को अस्पताल में करना पड़ा दाखिल

रतनपुर थाना क्षेत्र के दोना सागर का मामला

बिलासपुर, प्रवीर भट्टाचार्य

रतनजोत की खेती से ईंधन बनाने का सपना दिखाकर गांव में रतनजोत के पौधे लगाए गए थे ।अब भी गांव के अलग अलग हिस्सों में यहां वहां रतनजोत के पेड़ उग आते हैं । अज्ञानता और जिज्ञासावश अक्सर बच्चे इन बीजों को खाकर बीमार पड़ते हैं। एक बार फिर बिलासपुर जिले के दोना सागर में खेल खेल में 3 बच्चों ने रतनजोत का बीज खा लिया । बताया जा रहा है की 7 साल की राधिका बाई अपनी सहेली अंशु और राजेंद्र गौड़ के साथ सुबह 11 बजे खार घूमने गई थी ,जहां तीनों बच्चे बरगंडा के पेड़ से उसका फल तोड़कर घर की बाड़ी में ले आए ।जहां पर खेलते हुए तीनों मासूम बच्चों ने फल को छीलकर खाया ।इसके पश्चात तीनों बच्चों की स्थिति बिगड़ने लगी ।जब बच्चे घर लौटे तो उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और बच्चों ने उल्टी करना शुरू कर दिया पूछताछ में जब परिजनों को पता चला कि बच्चों ने रतनजोत का बीज खाया है तो राधिका बाई और राजेंद्र गोड़ को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया यहाँ डॉक्टर ने बिना उपचार के बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से परिजन बच्चे को एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सक ने गंभीर अवस्था को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की सलाह दी ।मीडिया के दखल के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया और फिर उन्हें बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं एक अन्य बच्चे अंशु गोड़ का इलाज ग्राम खैरा के पास के एक निजी अस्पताल में किया गया , जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई ।

error: Content is protected !!
Letest
सड़क पर बर्थडे पार्टी: फिर 3 युवक और 1 युवती पर कार्रवाई...कार में केक काटकर छलका रहे थे जाम, छत्तीसगढ़ में फैलती अवैध अफीम खेती से बढ़ी चिंता...अब 5 वीं जगह मिली खेती, रायगढ़ के लैलूंगा में बड़... मामूली विवाद में चली गोली, युवक घायल, पामगढ़ में दो पक्ष भिड़े, पिस्टल से फायर, आरोपी हिरासत में, चौकसे कॉलेज के कैंटीन में पटाखा फेंकने से छात्र की आंख में आई गंभीर चोट... आरोपी छात्र के खिलाफ FIR ... कोटा : करगीखुर्द में मारपीट के बाद हत्या...फरसा और लाठी, डंडे से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की... बिलासपुर : प्रताप टॉकीज चौक के पास देर रात आगजनी...कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी,