बिलासपुर

सड़क पर बर्थडे पार्टी: फिर 3 युवक और 1 युवती पर कार्रवाई…कार में केक काटकर छलका रहे थे जाम,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में एक बार फिर सार्वजनिक सड़क पर बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। सकरी थाना पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए 3 युवकों और 1 युवती को पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से वाहन भी जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, 22 मार्च की रात पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि समबलपुरी ओवरब्रिज के ऊपर कुछ युवक-युवती सड़क के बीचों-बीच कार खड़ी कर जन्मदिन मना रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां एक काले रंग की हुंडई वरना कार CG 07 BH 9996 सड़क पर खड़ी कर केक काटा जा रहा था और यातायात बाधित हो रहा था। पुलिस ने जब मौके पर जांच की तो पाया कि सभी लोग शराब के नशे में थे। कार के अंदर केक कटा हुआ मिला और आसपास जश्न का माहौल था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम निहाल सांडिल्य, अतुल वर्मा, प्रियंशु चौरसिया और युवती आदिति भंडारी बताए। सभी की उम्र 19 से 22 वर्ष के बीच है और वे कोरबा व बिलासपुर के निवासी हैं।

पुलिस ने सभी का अल्कोहल टेस्ट कराया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185, बीएनएस की धारा 285 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही यातायात बाधित करने और सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने के आरोप में वाहन जब्त कर लिया गया।

सकरी थाना पुलिस ने बताया कि इस तरह की हरकतें न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनती हैं। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार के आयोजन से बचें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,