जांजगीर चाँपा

जेल में कैदियों ने मचाया हंगामा….तलाशी के दौरान मिले आपत्तिजनक सामान, जेल अधीक्षक की समझाईश पर मामला हुआ शांत

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिला जेल जांजगीर खोखरा में उस वक्त विचाराधीन बंदियों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया जब सुबह लॉक अप खुलने के बाद जेल के कर्मचारियों ने सभी बैरक की तलाशी ली और बंदियों के पास नशे के सामान बरामद किया गया, बंदियों के आपत्ति जनक सामान जप्ती के दौरान जेल कर्मचारियो पर बंदियों ने गाली गलौच करने का आरोप लगाया और जेल के 260 बंदियों ने एक साथ नारे बाजी करते हुए हंगामा मचाया,,और खाने का बहिष्कार कर दिया,,,

मामले की सुचना मिलने पर 11 बजे से एसडीएम तहसीलदार और बिलासपुर केद्रीय जेल अधीक्षक जेल पहुचे और आक्रोशित बंदियों को समझाइस देने की कोशिश की, बंदियों ने जिला जेल के अधीक्षक सहित कर्मचारियों की शिकायत की और खाना की क्वालिटी के साथ स्वास्थ्य सुविधा पर्याप्त नहीं होने का आरोप लगाया,,

इस मामले में केंद्रीय जेल अधीक्षक और रेंज प्रभारी ने बताया कि बंदियों में तीन लोगो ने जेल के अंदर अपने शरीर को काट लिया, जिससे खून बहने लगा, उन तीनो बंदियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, और बंदियों कि मांग पर जेल में लगे सीसी टीवी कैमरा के फूटेज निकाल कर बंदियों से बदसलुकी करने वाले कर्मचारीयो की जाँच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी,,

इसके आलावा बंदियों के खाना और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भी डाक्टर की व्यवस्था करने का दावा किया और अभी सभी बंदियों द्वारा आंदोलन समाप्त कर भोजन करने की जानकारी दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा हत्याकांड का खुलासा: पुरानी रंजिश बनी वजह, 6 आरोपी गिरफ्तार... हत्या कर शव को घसीटा ऑटो में सफर के दौरान युवती का बैग चोरी...सोने-चांदी के जेवर समेत हजारों की संपत्ति पार बिलासपुर : घरेलू गैस सिलिंडर हुआ ब्लास्ट..नेहरू नगर क्षेत्र में मची दहशत, बाल-बाल बचा परिवार... टल ग... VIDEO पचपेड़ी: अनियंत्रित इको कार पलटी…कार चला रहे एक भाई की हुई मौत, दूसरा गंभीर बड़ी खबर: 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द...पेपर लीक के आरोपों के बाद मचा हड़कंप, अब फिर से होगी इस व... सड़क पर बर्थडे पार्टी: फिर 3 युवक और 1 युवती पर कार्रवाई...कार में केक काटकर छलका रहे थे जाम, छत्तीसगढ़ में फैलती अवैध अफीम खेती से बढ़ी चिंता...अब 5 वीं जगह मिली खेती, रायगढ़ के लैलूंगा में बड़... मामूली विवाद में चली गोली, युवक घायल, पामगढ़ में दो पक्ष भिड़े, पिस्टल से फायर, आरोपी हिरासत में, चौकसे कॉलेज के कैंटीन में पटाखा फेंकने से छात्र की आंख में आई गंभीर चोट... आरोपी छात्र के खिलाफ FIR ... कोटा : करगीखुर्द में मारपीट के बाद हत्या...फरसा और लाठी, डंडे से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की...