बिलासपुर

कोटा हत्याकांड का खुलासा: पुरानी रंजिश बनी वजह, 6 आरोपी गिरफ्तार… हत्या कर शव को घसीटा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम करगीखुर्द में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लोहे का टँगिया और लकड़ी का फंटा जब्त किया है। मामले की जानकारी के अनुसार, मृतक मोहन पाण्डेय और आरोपी राजाराम साहू के बीच पहले लकड़ी चोरी कर होलिका में जलाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान गाली-गलौज और मारपीट की घटना भी हुई थी। इस पुराने विवाद से नाराज होकर आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से हत्या की साजिश रची। दिनांक 22 मार्च 2026 को जब मोहन पाण्डेय अपने घर पहुंचा, तभी आरोपी टँगिया, लाठी और डंडा लेकर उसके घर पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से मोहन पाण्डेय की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को घसीटकर घर से आंगन में फेंक दिया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी शरद कौशिक ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। हालांकि वह किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला। घटना की रिपोर्ट मिलते ही कोटा पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 मार्च को सभी 6 आरोपियों राजाराम साहू, देवीप्रसाद साहू, प्रदीप साहू, आशा बाई साहू, वृंदा बाई साहू और चेतराम साहू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेश चौहान सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,