बिलासपुर

ऑटो में सफर के दौरान युवती का बैग चोरी…सोने-चांदी के जेवर समेत हजारों की संपत्ति पार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ ऑटो में सफर के दौरान चोरी की घटना सामने आई है। देवरीखुर्द चौक निवासी प्रार्थी श्रद्धा भोई ने थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह बेबी केयर का काम करती हैं और 21 मार्च 2026 को अपने काम के सिलसिले में अग्रसेन चौक स्थित ग्लैक्सी मैक्स सर्विस ऑफिस गई थीं। वहां से अगले दिन आने को कहे जाने पर वह ऑटो से पुराना बस स्टैंड पहुंचीं। पीड़िता के अनुसार, पुराना बस स्टैंड से उन्होंने देवरीखुर्द तोरवा के लिए दूसरा ऑटो लिया। इस दौरान ऑटो चालक ने उनका बैग पीछे रख दिया और ऑटो में कुल तीन लोग सवार थे। शाम करीब 7 बजे जब वह अपने गंतव्य देवरीखुर्द पहुंचकर ऑटो से उतरीं, तब उन्हें पता चला कि उनका बैग गायब हो चुका है। बैग में सोने की एक अंगूठी, चांदी की तीन जोड़ी अंगूठियां, एक जोड़ी पायल, तीन चांदी के चेन, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक का एटीएम कार्ड, मोबाइल चार्जर और करीब 4 हजार रुपये नगद रखे थे। कुल मिलाकर लगभग 15 हजार रुपये के सामान की चोरी हुई है। घटना के बाद युवती ने अपने स्तर पर बैग की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही ऑटो चालकों से पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,