क्राईमबिलासपुर

अंधेरी रातों में सुनसान राहों पर जब निकल पड़े नये एसपी तो अपराधियों के उड़े होश

आलोक

बिलासपुर के नए नवेले एसपी प्रशांत अग्रवाल ने कार्यभार संभालते ही अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। जीरो टॉलरेंस और राजनीतिक दबाव को सिरे से नकारने वाले इस अफसर ने मानो पुलिसिंग की नयी परिभाषा गढ़ने की ठान ली हो। अभी उन्हें जिम्मेदारी संभाले 2 दिन नहीं हुए लेकिन वे ऐसे ऐसे प्रतिमान स्थापित करते चले जा रहे हैं जो बिलासपुर के लिए तो दुर्लभ है। पिछली रात अचानक एसपी प्रशांत अग्रवाल रात में बिलासपुर की सड़कों का जायजा लेने निकल पड़े।

असल में पुलिसिया गश्त पर हमेशा से सवालिया निशान लगता रहा है। स्टाफ रात भर जागकर शहर की सुरक्षा में तैनात होता है, लेकिन किसी भी अपराधिक घटना के बाद उनके कर्तव्य निष्ठा पर ही प्रश्न चिन्ह लगने लगता है। ऐसे ही पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाने अचानक रात करीब 12:30 बजे सरप्राइस निरीक्षण पर निकले एसपी प्रशांत अग्रवाल रेलवे स्टेशन, बुधवारी बाजार, सदर बाजार, सकरी ,सरकंडा, सिविल लाइंस क्षेत्रों में पहुंचे और गस्त पॉइंट को चेक किया ।

यहां गस्त पॉइंट पर तैनात जवानों और अधिकारियों से बातचीत भी की और उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए। अपने बीच अचानक से पुलिस कप्तान को पाकर जवानों में नया जोश नजर आया । इस दौरान जवानों ने अपनी तकलीफों का भी जिक्र किया और बेहतर पुलिसिंग के टिप्स भी लिए। अगर एसपी ऐसे ही सजग रहेंगे तो फिर उनसे प्रेरित होकर बिलासपुर के हर पुलिसकर्मी को भी उन्हीं के मार्ग पर चलना होगा। बिलासपुर की पुलिसिंग के लिए एक बेहतर दौर की शुरुआत जैसी है

error: Content is protected !!
Letest
अवैध शिकार का खौफनाक अंजाम... नदी में करंट बिछाने वाले युवक की मौत तखतपुर में बर्ड फ्लू की आशंका के बीच लापरवाही, खुले में फेंकी गईं मृत मुर्गियां… कुत्ते नोच-नोचकर खा... मस्तूरी:- रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवती की लाश, पुलिस जुटी पहचान में मल्हार में निकली माँ डिडनेश्वरी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा, 700 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल, बिलासपुर: पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर सख्त निगरानी, कलेक्टर ने जारी किए नए निर्देश.....वाहनों को ही मिले... दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर...दोनों चालकों की हुई मौत, पीछे बैठे दो बच्चे घायल मल्हार महोत्सव :- आमंत्रण विवाद ने बढ़ाया सियासी ताप, डॉ. बांधी की अनदेखी पर बवाल, लापरवाही या साजिश... बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला