पचपेड़ी

शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला…दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बोहारडीह में शादी कार्यक्रम के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक और उसके भाई पर नुकीले वस्तु से हमला कर दिया गया। घटना में दोनों को चोटें आई हैं, जिनमें से एक घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बोहारडीह निवासी आदित्य राज पाटले, जो खेती-किसानी का काम करते हैं, उन्होंने थाना पचपेड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी के मुताबिक, 25 मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे वह चुलमाटी से वापस लौटकर अपने घर के पास पुल के पास खड़ा था। उसी दौरान गांव का ताहीर रात्रे अपने साथ प्रवीण सोनी और कुछ अन्य साथियों को लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि सभी ने आदित्य के साथ बिना किसी वजह के अश्लील गाली-गलौच शुरू कर दी और झगड़ा करने लगे। विवाद बढ़ने पर आदित्य का छोटा भाई आकाश पाटले बीच-बचाव करने पहुंचा। इसी दौरान आरोपी प्रवीण सोनी ने आदित्य को जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ में रखे नुकीले वस्तु से उसकी दाहिनी कमर के पास हमला कर दिया। जब आकाश ने बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके पेट में भी नुकीले वस्तु से वार कर दिया। हमले में घायल आकाश पाटले को इलाज के लिए बिलासपुर के समृद्धि अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों के अन्य साथियों ने भी हाथ-मुक्कों से मारपीट की। पुलिस ने प्रवीण सोनी एवं अन्य साथियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर