अवर्गीकृत

सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे की ली गई तलाशी ,डायल 112 के कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक भी

डेस्क

C-4, डायल 112 मुख्यालय, रायपुर से आई सहायक पुलिस महानिरीक्षक, डायल 112 मेघा टेमबुर्कर एवं अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक ग्रामीण तथा नोडल अधिकारी 112 संजय ध्रुव के निर्देशन में जिला बिलासपुर में तीन दिवसीय निरीक्षण किया गया, साथ ही योजना अंतर्गत ईआरवी वाहनों में कार्यरत कर्मचारीयों एवं चालकों की बिलासा गुड़ी में समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई और कार्यक्षमता को बढ़ाने एवं कार्य का संपादन कुशलता पूर्वक करने के संबंध में निर्देश दिए गए।बैठक में थाना प्रभारीगण भी उपस्थित रहे उन्हें भी 112 के कर्मचारियों के साथ उचित समन्वय रखने हेतु निर्देशित किया गया।साथ ही अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों की सराहना की गई ।बैठक में सी4 रायपुर से उपनिरीक्षक श्री तमेश साहू तथा DPCR डायल 112 से प्रशन्न पाणिग्रही, अजय पैकरा,अश्वनी चौहान के साथ साथ ABP एवं TPL कंपनी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे ।

बिलासपुर पुलिस 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर सहित जिलेभर में सघन अभियान चला रही है, साथ ही रेलवे स्टेशन, शहर के चौक चौराहा, होटल और मुसाफ़िरखानों का अलग-अलग टीम ने निरीक्षण किया। इस पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल एवं ASP शहर ओपी शर्मा व ASP ग्रामीण संजय ध्रुव ने निर्देश पर सभी थानेदारों को सुरक्षा दृष्टिकोण से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं थाना स्तर के साथ-साथ पुलिस पेट्रोलिंग वाहन व मोटर सायकिल से जवान संदेहियों पर निगरानी बनाए हुए है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...