बिलासपुर

VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झपटा बाघ, वन विभाग ने शुरू की तलाश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा वन विकास निगम क्षेत्र के ग्राम दवनपुर में शनिवार को उस समय दहशत फैल गई, जब खेत में खाद छिड़कने गए एक ग्रामीण पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले में ग्रामीण के चेहरे, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। जान बचाने के लिए ग्रामीण ने हिम्मत दिखाते हुए अपने पास रखे प्लास्टिक के घमेला से बाघ का मुकाबला किया। उसके प्रतिरोध के बाद बाघ मौके से भाग गया। घटना के बाद दवनपुर और आसपास के गांवों में बाघ की मौजूदगी को लेकर भय का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दवनपुर निवासी संजू मरकाम पिता महादेव मरकाम 42 वर्ष शनिवार को अपने खेत में खाद छिड़कने गया था।

इसी दौरान खेत की मेड़ पर बैठे बाघ ने अचानक उस पर झपट्टा मार दिया। अचानक हुए हमले से संजू संभल नहीं सका और बाघ ने उसके चेहरे, हाथ तथा पैर पर हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीण ने हिम्मत नहीं हारी और अपने पास रखे प्लास्टिक के घमेला से बाघ पर वार कर दिया। ग्रामीण के प्रतिरोध के बाद बाघ पीछे हट गया और वहां से जंगल की ओर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल वन विकास निगम के अधिकारियों को सूचना दी।

वन विकास निगम की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

सूचना मिलते ही वन विकास निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल संजू मरकाम को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया।

बाघ की तलाश में जुटी टीम

घटना के बाद वन विकास निगम और वन विभाग की टीम ने दवनपुर सहित आसपास के इलाकों में बाघ की तलाश शुरू कर दी है। टीम द्वारा बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा फिलहाल अकेले खेत और जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी गई है। बाघ के अचानक आबादी के करीब पहुंचने और ग्रामीण पर हमला करने की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,