बिलासपुर

सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर… गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिम्स चिकित्सालय की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से पेट्रोल चोरी करने का प्रयास कर रहे दो किशोरों को सुरक्षा गार्डों ने मौके पर पकड़ लिया। गार्डों की सतर्कता से पेट्रोल चोरी की घटना टल गई। दोनों किशोरों को पूछताछ के बाद चिकित्सा अधीक्षक को सूचना देकर सिटी कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, गार्ड सुपरवाइजर पीसी शुक्ला, सुरक्षा गार्ड जय बघेल और रामकिशन सिम्स परिसर में नियमित निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान वाहन स्टैंड में दो किशोर संदिग्ध गतिविधि करते नजर आए। गार्डों ने पास जाकर देखा तो दोनों गाड़ियों से पेट्रोल निकाल रहे थे। इसके बाद सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ लिया।पूछताछ में दोनों की पहचान मटियारी निवासी नाबालिगों के रूप में हुई। सुरक्षा कर्मचारियों ने तत्काल घटना की जानकारी सिम्स चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह को दी। इसके बाद दोनों किशोरों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए सिटी कोतवाली भेजा गया। सिम्स अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि अस्पताल परिसर में मरीजों, परिजनों और कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने कहा कि सुरक्षा कर्मियों को अस्पताल परिसर में चोरी और अन्य अवांछित गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। नाबालिगों से जुड़े मामले में पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी