बिलासपुर

सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दवा वितरण केंद्र में कर्मचारी द्वारा अभद्र व्यवहार करने को लेकर एक युवक ने हॉस्पिटल परिसर में जमकर हंगामा मचाया। विडियो में दवाई नहीं मिलने पर एक युवक जमकर हंगामा करते और स्टाफ को धमकाते नजर आ रहा है।वीडियो में युवक दवा काउंटर पर काम करने वाले कर्मचारियों से विवाद करता दिख रहा है। इस बीच विडियो में वह कर्मचारी को धमकाते हुए कह रहा है “किसी को मैं दवाई नहीं दूंगा, यह बोलने वाला तू कौन होता है और दवाई नहीं देने वाला? दवाई सरकार दे रही है दवाई की तू दे रहा है।” बताया जा रहा है कि दवाई देने से मना करने की बात सुनकर नाराज युवक ने अस्पताल परिसर अन्य कर्मचारियों के सामने दवा वितरण केंद्र के कर्मचारी को जमकर धमकाया इस दौरान युवक ने स्टाफ के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। वीडियो में युवक यह भी कहते सुनाई दे रहा है कि हॉस्पिटल में इलाज कराने के बाद दवाई लेने बुजुर्ग लोग लाइन में लगे हैं, जिनके साथ दवा वितरण केंद्र के कर्मचारी द्वारा दुर्व्यवहार कर बेइज्जती कि जा रही है,

जिससे उसका दिल दुखी है। हालांकि इस दौरान उसका व्यवहार आक्रामक रहा और कार्यालय में मौजूद अन्य स्टाफ उसे समझाने-बुझाने में लगे रहे। वैसे तो दवा वितरण को लेकर अक्सर मरीजों और परिजनों की नाराजगी मेडिकल स्टाफ से रहती ही है। लेकिन इस तरह से कार्यालय में घुसकर धमकाने के मामले ने सिम्स के सुरक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली के साथ साथ दवा वितरण केंद्र की अव्यवस्था की कलई खोल कर रखी है। ऐसे में उक्त मामले में सिम्स के आला अफसरों की प्रतिक्रिया पर सभी की निगाहें टिकी है।

सिविल लाइन टीआई मेरा मौसा बैठा है, जो करना है कर लेना,, सुरक्षाकर्मी रहे मौके से नदारद …

सिम्स हॉस्पिटल परिसर में युवक के द्वारा किए गए हंगामे में युवक ने सिविल लाइन टीआई को अपना मौसा बताकर कर्मचारियों को खौफ जदा कर दिया। अहंकार से चूर युवक के आपा खोते ही उसके सामने कर्मचारी नतमस्तक नजर आए। इस बीच हॉस्पिटल में तैनात कोई भी सुरक्षा कर्मी मौके पर नहीं दिखाई दिया। इस बीच पूरे समय बड़ी अनहोनी घटना की प्रबल संभवाना बनी रही।

error: Content is protected !!
Letest
शादी की बात पर विवाद के बाद युवक ने लगाई आग...मौत के 10 माह बाद प्रेमिका गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए ... बिल्हा:- चेक में काट-छांट कर 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा... बिल्हा सहकारी बैंक के कर्मचारी और समिति पदाधि... सुप्रीम कोर्ट से राहत...सरकंडा NDPS मामले की सुनवाई पर लगी रोक...रानी सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्... ढेंका बाईपास मोड़ में दर्दनाक हादसा...मल्हार से बिलासपुर आ रहे तीन युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 2... रतनपुर:- सुबह की सैर बनी जिंदगी की आखिरी सैर! तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर ही... करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ... वाशिंग मशीन रिपेयर कराने के चक्कर में बैंक अधिकारी को लगा 9.49 लाख का चूना, गूगल पर कस्टमर केयर नंबर... हैदराबाद के पब में 25% हिस्सेदारी का झांसा देकर बिलासपुर के कारोबारियों से 3.42 करोड़ की कथित ठगी, द... एक महीने में कैसे बिकेगा किसानों का पूरा धान?...कम खरीदी लिमिट और MSP के लाभ पर विजय केशरवानी ने सरक... मस्तूरी: आधी रात घर के दरवाजे पर टंगिया से हमला, सुबह महिला के माथे और गाल पर किया वार; आरोपी के खिल...