सीपत

सीपत: बारात में खूनी झड़प…डांस के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला, कई घायल,

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुकदा में शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बारात में डांस कर रहे युवकों पर अचानक हमला कर दिया गया। घटना 25-26 अप्रैल की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे की है, जब बारात में शामिल लोग नाच-गाने में मशगूल थे। प्रार्थी सूरज सूर्यवंशी, निवासी ग्राम सैदा थाना सकरी, जो एपी इंटरप्राइजर्स में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं, उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे अपने भांजे सुखदेव सूर्यवंशी की शादी में ग्राम कुकदा आए हुए थे। इसी दौरान उनका चचेरा भाई गौतम सूर्यवंशी समेत अन्य लोग डांस कर रहे थे, तभी पीछे से किसी अज्ञात व्यक्ति ने गौतम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद जब गौतम ने पीछे मुड़कर देखा तो आरोपी महेंद्र सूर्यवंशी, निवासी ग्राम जोकी थाना सकरी था। इसके बाद आरोपी और उसके साथियों ने गौतम के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे सूरज सूर्यवंशी को भी आरोपी ने मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनके माथे पर गंभीर चोट आई। वहीं गौतम सूर्यवंशी को पीठ और गले में चोटें आई हैं। घटना के दौरान अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया। मारपीट के दौरान आरोपी का रेडमी मोबाइल भी मौके पर छूट गया, जबकि प्रार्थी का विवो मोबाइल गिरकर गुम हो गया। सीपत पुलिस ने मामले में महेंद्र सूर्यवंशी एवं अन्य आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म...