बिलासपुर

जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब्त!

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सकरी थाना पुलिस ने ग्राम जोंकी स्थित सतानंद प्लाट के पास सार्वजनिक स्थान पर काट पत्ती नामक जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 16 हजार 300 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, एक बोरी फट्टी और एक जली हुई मोमबत्ती जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को सकरी पुलिस क्षेत्र में गश्त पर निकले थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जोंकी के सतानंद प्लाट के पास कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश की पत्तियों से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से भाग निकले, जबकि 10 लोगों को पकड़ लिया गया।

बिलासपुर और मुंगेली जिले के आरोपी शामिल

पकड़े गए आरोपियों में मुकेश केंवट (30), सरोज कुमार डोम (30), नितिन पटेल (24), शशिकांत पटेल (42), जितेंद्र कौशिक (32), आनंद पटेल (42), आकाश रजक (23), श्रवण कुमार केंवट (39) और रामायण पटेल (30) शामिल हैं। ये सभी बिलासपुर के मंगला क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। वहीं, दसवें आरोपी सरजू पटेल (51) का निवास ग्राम बरेला, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली बताया गया है। पुलिस ने मौके से जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री और नकदी जब्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। सकरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है।

error: Content is protected !!
Letest
जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना,