
रमेश राजपूत
बिलासपुर – न्यायधानी के सिम्स परिसर में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत का मामला सामने आने से परिसर में हलचल मच गई। रविवार सुबह करीब 10,30 बजे के आसपास शेड के नीचे कुर्सी पर बैठे व्यक्ति की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल उसकी पहचान को लेकर खड़ा हो गया है। फिलहाल मृतक के नाम और पते की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह कौन था और सिम्स परिसर में किस वजह से पहुंचा था। जानकारी के अनुसार, सिम्स परिसर में शेड के नीचे कुर्सी पर एक अधेड़ व्यक्ति बैठा हुआ था। इसी दौरान उसकी मौत का मामला सामने आया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके बाद मृतक की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने की दिशा में प्रयास शुरू किए गए।
मौत की वजह पर भी सवाल
इस घटना में मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। वह किसी उपचार के सिलसिले में सिम्स पहुंचा था या किसी अन्य वजह से परिसर में बैठा था, इस संबंध में फिलहाल कोई पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा भी आगे की जांच और आवश्यक प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगा। सिम्स जैसे प्रमुख चिकित्सा संस्थान के परिसर में हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मृतक की पहचान स्थापित करना प्राथमिकता है, ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। वहीं, मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।