रतनपुर

खूंटाघाट डेम से ओवर फ्लो हुआ पानी….वेस्टवियर से चलने लगी धार…..राहत भरी बारिश से जलाशय लबालब

जुगनू तंबोली

रतनपुर – बिलासपुर जिले के सबसे बडे जलाशय खूंटाघाट बांध पानी से लबालब होकर छलकने लगा है। लगातार यह दूसरा साल है, जब वेस्ट वियर रपटा से जुलाई के अंतिम दिनों में ही पानी का बहाव शुरू हो गया। गुरूवार की सुबह खूंटाघाट बांध के वेस्ट वियर से पानी का बहाव शुरू हो गया। बांध के 614 वर्ग किलोमीटर जल ग्रहण क्षेत्र के कुल भराव क्षमता का 6891 मिटिक घन फूट पानी का भराव हो चुका है। लगातार हो रही भारी से अंचल के सभी नदी नाले उफान पर है। इसके चलते बांध के पानी के स्तर में लगातार बढोतरी हो रही है। इसके चलते रपटा के पानी के बहाव का स्तर भी लगातार बढने की संभावना बताई जा रही है।

208 गांव के किसानों के माथे से चिंता की लकीरें मिट गई है। खुंटाघाट बांध के पानी से बिलासपुर व जांजगीर जिले के 208 गांवों के एक लाख 25 हजार हेक्टेयर खेतीहर जमीन सिंचित होती है। 369 किलोमीटर लंबी मुख्य नहर से बेलतरा, बिलासपुर व मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के हजारों किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए बांध का पानी पहुंचता है। बांध में दिख रही विषाल जल राषि से इन गांवों के हजारों किसानो के माथे से चिंता की लकीरें मिट गई है। खुंटाघाट बांध जिले का प्रमुख पर्यटन केंद्र हैं। डेम में पानी के भरा व रपटा षुरू होने के बाद बढी संख्या में अंचल से सैलानी पहुंचते हैं। सुरक्षा के पर्याप्त इंतेजाम नहीं होने से हर साल रपटे पर कोई न कोई हादसा जरूर हो जाता है।

इस साल भी डेम के रपटे पर सुरक्षा के कोई इंतेजाम नहीं है। रपटा षुरू होने के बाद सिंचाई विभाग ने रपटे के पथवे पर सैलानियों को जाने से रोकने कांटे की झाडियां डाल दी है। इसके बाद भी कई लोग इसे दरकिनार कर उपर से निकल जा रहे हैं। इन्हे रोकने टोकने वाला सुरक्षा के लिए अमला तैनात नहीं हैं। बीते साल ऐसे ही एक युवक ने 5 अगस्त को पथवे से रपटे पर छलांग लगा दी थी जिसे बचाने के लिए वायु सेना का हेलीकाप्टर बुलाना पड़ा था।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...