मस्तूरी

राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत, जांच में पाई गई गड़बड़ी…. अनुविभागीय अधिकारी ने दुकान किया निलंबित

उदय सिंह

मस्तूरी- जनपद पंचायत मस्तूरी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बिनौरी ग्राम के शासकीय उचित मूल्य की दुकान में वितरित के दौरान हेर फेर करने की शिकायत के बाद अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी ने मामले के जांच में अनियमितता मिलने पर तत्काल प्रभाव से दुकान को निलंबित कर दिया है, वही इस दौरान ग्रामीण हितग्राहियों को राशन को वितरित प्रभावित न हो इसके लिए ग्राम पंचायत मनवा के दुकान में उक्त दुकान को अस्थायी तौर पर संलग्न कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बिनौरी ग्राम पंचायत में सरपंच पति अश्वनी धृतलहरे द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन किया जा रहा था, जिसके द्वारा लॉक डाउन के दौरान शासन द्वारा हितग्राहियों को राहत देने अतिरिक्त चावल का आबंटन करने प्रावधान किया गया था, बावजूद इसके बिनौरी के ग्रामीणों को अतिरिक्त चावल के वितरण में गड़बड़ी की गई, शक्कर का वितरण नही किया गया,

वही अधिक मूल्य वसूला गया, मृत और गाँव से बाहर गए हितग्राहियों के नाम पर राशन जारी कर भारी गड़बड़ी की गई, जिसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जनपद सीईओ से लेकर अनुविभागीय अधिकारी तक की, मामले में दर्ज गलत आंकड़ो और ग्रामीणों के बयान से अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी मोनिका वर्मा ने पाया कि इस दौरान गड़बड़ी की गई है,

लिहाज़ा उक्त शासकीय उचित मूल्य की दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, वही हितग्राहियों की सुविधा के लिए पास के ही ग्राम मनवा के दुकान से उन्हें संलग्न कर दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट और जुए की लत ने बनाया 19,21 लाख गबन का आरोपी, अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्ता... कोटा:- बाइक पर घुमाने का झांसा देकर 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस ने लिय... डिजिटल अरेस्ट गैंग के करीब पहुँची पुलिस... 1 करोड़ की साइबर ठगी में पिता-पुत्र गिरफ्तार, 2% कमीशन पर... न्यायधानी में बिक रही ब्राउन शुगर, हेरोइन और प्रतिबंधित कफ सिरप...पुलिस की छापेमारी से हुआ खुलासा, 2... ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का कारोबार... व्हाट्सएप और ऑनलाइन लिंक से चल रहा था करोड़ों का खेल, कार समेत 2 ... अवैध खनिज माफियाओं में हड़कंप... बिलासपुर में खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, 23 वाहन जब्त, महमंद बाजार में चाकूबाजी.. बीच-बचाव करने पहुंचे युवक और उसके भाई पर जानलेवा हमला, मस्तूरी में दर्दनाक सड़क हादसा....बाइक सवार 2 युवकों को तेज रफ्तार इनोवा ने मारी टक्कर, 1 युवक की मौ... लोखण्डी अंडरब्रिज के पास लुटेरों का आतंक... बेसबॉल बैट से हमला कर मोबाइल और नकदी लूटकर फरार बिल्हा:- हिट एंड रन हादसा... अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल