बिलासपुर

बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभीर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिलासपुर-मुंगेली मार्ग पर कानन पेंडारी के समीप गुरुवार 30 जुलाई की रात करीब 11 बजे एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे डिवाइडर में लगा लोहे का पाइप बाइक सवार युवकों के शरीर में घुस गया। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार प्रियांशु ज्ञानिक 24 वर्ष पिता स्वर्गीय अनिल ज्ञानिक, वरदान जॉन 22 वर्ष, पिता आशीष जॉन तथा अब्राहम जॉन, पिता उत्तम जॉन, निवासी पेण्ड्रीडीह, जरहागांव, जिला मुंगेली, मोटरसाइकिल क्रमांक CG 28 S 8172 में सवार होकर गुरुवार रात 11 बजे बिलासपुर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कानन पेंडारी के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि प्रियांशु ज्ञानिक के पेट में डिवाइडर का पाइप घुस गया, जबकि वरदान जॉन के पेट को पाइप आरपार चीरते हुए निकल गया।

हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 और संबंधित थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। अब्राहम जॉन और वरदान जॉन को पहले उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जबकि प्रियांशु ज्ञानिक को उनके परिजन सीधे अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे। वरदान जॉन की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उन्हें भी सिम्स से अपोलो अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...