बिलासपुर

तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

रमेश राजपूत

बिलासपुर – VSK ऐप में आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर प्रदेशभर के शिक्षकों की चिंता के बीच स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बड़ा आश्वासन दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐप में तकनीकी त्रुटियों के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं काटा जाएगा। सरकार शिक्षकों के हितों की पूरी सुरक्षा करेगी और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि शिक्षक संगठनों और शिक्षकों द्वारा VSK ऐप में लगातार सामने आ रही तकनीकी खामियों और एरर संबंधी शिकायतों को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। संबंधित अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों को सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने लक्ष्य तय किया है कि 15 अगस्त तक VSK ऐप की सभी प्रमुख तकनीकी खामियों को दूर कर इसे पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित किया जाएगा, ताकि शिक्षक बिना किसी बाधा के अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर सकें। गजेंद्र यादव ने प्रदेश के शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के लगभग 1 लाख 75 हजार शिक्षकों में से करीब डेढ़ लाख शिक्षक, यानी लगभग 85 प्रतिशत शिक्षक प्रतिदिन VSK ऐप के माध्यम से अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश के शिक्षक नई तकनीक को अपनाने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, जवाबदेह और आधुनिक बनाने में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल कक्षा में विद्यार्थियों को शिक्षित करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि डिजिटल प्रशासनिक व्यवस्था को सफल बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सरकार उनके अनुशासन, समर्पण और सहयोग का सम्मान करती है। शिक्षकों से प्राप्त सुझावों और अनुभवों के आधार पर VSK ऐप को और अधिक सरल, उपयोगी तथा प्रभावी बनाया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार शिक्षकों के सम्मान, सुविधा और हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यदि किसी शिक्षक को तकनीकी कारणों से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में कठिनाई होती है, तो उसका कोई प्रतिकूल प्रभाव उसके वेतन या सेवा संबंधी मामलों पर नहीं पड़ेगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे पूर्व की तरह VSK ऐप का उपयोग जारी रखें और किसी भी तकनीकी समस्या या सुझाव की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक अवश्य पहुंचाएं। सरकार प्रत्येक सुझाव पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक सुधार करेगी, ताकि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था तकनीक के साथ और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बन सके।

error: Content is protected !!
Letest
गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्... बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खौफनाक अंजाम! झूलते तार से किसान की मौत, गांव में उबाल, कार्रवाई की म...