कोटा

दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, खून से सना डंडा बरामद।

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना पुलिस ने ग्राम खुरदूर में किराना दुकान के बाहर हुए हत्या के सनसनीखेज मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित बाँस का डंडा और घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े भी बरामद कर जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार 29 जुलाई की रात करीब 9:10 बजे ग्राम खुरदूर स्थित विकास किराना स्टोर के सामने दुकान के सामान और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था।

विवाद इतना बढ़ गया कि सिदेशी बघेल 42 वर्ष पर बाँस के डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ की। पूछताछ में निखिल यादव 23 वर्ष निवासी कलारतराई और अंकुश रजक 22 वर्ष निवासी ग्राम खुरदूर ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

उनके मेमोरेंडम के आधार पर हत्या में प्रयुक्त बाँस का डंडा और रक्तरंजित कपड़े बरामद किए गए। पूरी जब्ती और मेमोरेंडम की कार्रवाई ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर डिजिटल रूप से सुरक्षित की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चिकित्सीय परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज एवं कोटा थाना पुलिस की टीम ने अंजाम दी।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...