बिलासपुर

गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देश,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में स्वास्थ्य विभाग को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने, मलेरिया नियंत्रण के लिए प्रभावी अभियान चलाने तथा ग्राम पंचायतों के निरीक्षण प्रतिवेदन नियमित रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग ने जानकारी दी कि किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है और वितरण सुचारु रूप से किया जा रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र एवं अपात्र हितग्राहियों की जानकारी साझा की गई तथा युवाओं को कृषि आधारित स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में 16वें वित्त आयोग की गाइडलाइन की विस्तृत जानकारी भी दी गई। लोक निर्माण विभाग को भटगांव-बरतोरी मार्ग का निर्माण शीघ्र शुरू करने तथा झाल-नगपुरा मार्ग का टेंडर जल्द जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धूमा-नगचुवा सड़क का निर्माण जल्द पूरा करने और बिटकुली-करवा मार्ग पर सड़क के दोनों ओर सोल्डर निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप सहित सभी सभापति, सदस्यगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष बल दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...