रायगढ़

डेम किनारे जुआ खेल रहे 11 जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे… फड़ से 96000 नगद और ताशपत्ती बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – डेम किनारे सजे जुए की महफिल में कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर 11 जुआरीयो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 96 हज़ार रुपए नगद बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पंचधारी डेम के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे है। जिसपर कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। जहा शिवाजी नगर निवासी राजू यादव,सिद्धी विनायक कालोनी निवासी आकाश अग्रवाल,नवागढी निवासी कन्हैया साहू ,रामगुडी पारा निवासी राजेश कुमार,चांदनी चौंक निवासी मो अरमान,मो गुलफाम,समीर खान ,रामगुडी पारा निवासी नरेश श्रीवास, धोबीपारा निवासी नागेश बरेठ,बीडपारा निवासी नौशाद खान ,

ढिमरापुर निवासी इम्तियाज हुसैन हार जीत का दाव लगा रहे थे। जिसे कोतवाली पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 96,280 रुपये नगद, ताश के 52 पत्ते और एक प्लास्टिक की बोरी बरामद किया है। जिसे जब्त कर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की है। उक्त मामले में कोतवाली टीआई सुखनंदन पटेल के नेतृत्व पर जुआ रेड की कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक जयलाल जायसवाल, बनारसी सिदार, आरक्षक संदीप मिश्रा, जगन्नाथ साहू, उत्तम सारथी, मनोज पटनायक, रोशन एक्का और भगवती प्रसाद रत्नाकर शामिल थे ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ...