दुर्ग

नाबालिग से चाकू की नोक पर गैंगरेप की घटना, फिर शर्मसार हुआ जिला….गंभीरता से जांच में जुटी पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

दुर्ग – जिले में एक बार फिर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहाँ दो युवकों ने चाकू की नोक पर एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, और घटना को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। दरअसल ये पूरा मामला थाना बोरा का है, जहाँ 24 दिसंबर की दरमियानी रात दो आरोपियों ने पहले तो नाबालिग लड़की को धमका कर गाड़ी में बैठाया और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद नाबालिग जैसे तैसे अपने घर पहुंची और  घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिस पर उन्होंने थाने में शिकायत की और पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जुर्म दर्ज कर विवेचना में जुट गई। इस पूरे मामले में जिले के  एसपी भी बेहद  गंभीर नज़र आए और  उन्होंने पुलिस की टीम गठित कर आरोपियों को जल्द पकड़ने निर्देश दिया, आखिरकार पुलिस को सफलता मिल ही गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी मोराजध्वज वर्मा उम्र 24 वर्षीय और उसके साथी केवल वर्मा 20 वर्षीय को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया  है। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर धारा 363, 376, 506 बी और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

error: Content is protected !!
Letest
रायगढ़: सीतापुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा.... मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोच... शराबी बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता-भाई गिरफ्तार... बेलगहना पुलिस ने सुलझाया मामल... तालाब में समा गईं दो मासूम ज़िंदगियां... अर्जुनी गांव में 2 बहनों की मौत से पसरा मातम एनटीपीसी स्टेज-3 के ठेका कर्मचारी की संदिग्ध मौत...एमजीआर रेल लाइन पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पदोन्नति सूची में वरिष्ठता विवाद: हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग को दिया निराकरण का निर्देश सिरगिट्टी में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार...अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस, डीजल की किल्लत के बीच अब चोरी हुई तेज...सिरगिट्टी में खड़े ट्रक से 294 लीटर डीजल पार, बिलासपुर: जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई... 2 पोकलेन, 1 जेसीबी समेत 20 वाहन जब्त प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों का हुआ तबादला...एक साथ निकली लिस्ट, शराब पार्टी के बहाने दोस्त पर चाकू से हमला, फिर नाबालिग की बेरहमी से हत्या... एक घंटे में दो वारदात,