मुंगेली

मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट… देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरासत में, सोना-चांदी और नकदी बरामद

रमेश राजपूत

मुंगेली – लालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवरहट में वृद्ध दंपत्ति को हथियार दिखाकर लूटपाट करने के सनसनीखेज मामले में मुंगेली पुलिस ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटों के भीतर घटना का पर्दाफाश कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के कड़े निर्देशों और मार्गदर्शन में पुलिस ने शत-प्रतिशत लूटे गए सोने-चांदी के आभूषणों सहित नकदी बरामद कर ली है। इस कार्रवाई में 4 वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि कानून से संघर्षरत 4 अपचारी बालकों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

देर रात दिया गया था वारदात को अंजाम

घटना 22-23 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात लगभग 12:30 बजे की है। ग्राम देवरहट निवासी 55 वर्षीया धरमीन बाई और उनके पति नेतराम खाना खाकर सोने के बाद जब बाहर निकले, तब घात लगाए बैठे मुंह ढके बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। विरोध करने पर लुटेरों ने नेतराम साहू के सिर पर हथियार (हथौड़ी/हंसिया) से वार कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और महिला के पहने हुए गहनों को हंसिया से काटकर उतार लिया। बदमाशों ने घर में रखी पेटी से नकदी सहित मोबाइल और कुल 50 तोला चांदी की करधन, सोने की मनचली, टॉप्स, पायल आदि लूट लिए और फरार हो गए। धरमीन बाई की शिकायत पर थाना लालपुर में धारा 309(4), 331(6) व 111 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी और मुखबिर नेटवर्क से बिछा जाल

वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी भोजराम पटेल ने संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन और एसडीओपी माधुरी धीरही के नेतृत्व में साइबर सेल और लालपुर पुलिस की एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन और पारंपरिक ‘बेसिक पुलिसिंग’ का सहारा लिया। पुराने अपराधियों के रिकॉर्ड खंगालने और मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने पीपरखुंटा निवासी सोनू टंडन और देवी टंडन को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया।

रेकी कर रची गई थी लूट की साजिश

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने पूरा सच उगल दिया। आरोपी देवी टंडन और सोनू टंडन ने बताया कि उन्होंने धरमीन बाई को बाजार में भारी गहने पहने देखकर लूट की साजिश रची थी। घटना वाली रात देवी और सोनू मोटरसाइकिल से बाहर रहकर निगरानी कर रहे थे, जबकि शैलेंद्र टंडन, आर्यन जोशी और 4 नाबालिगों ने घर के अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया था।

बरामदगी और गिरफ्तारी

पुलिस ने सभी आरोपियों की निशानदेही पर शत-प्रतिशत लूटा गया माल जब्त कर लिया है, जिसमें 5 सोने की मनचली, 50 तोला चांदी की करधन, 1 जोड़ी पायल, 1 जोड़ी टॉप्स, सोने का पदुम, चांदी की अंगूठी, मोबाइल, 8,650 रुपये नकदी और घटना में प्रयुक्त चाकू शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपी:

1. देवी टंडन (26 वर्ष)
2. सोनू टंडन (23 वर्ष)
3. शैलेंद्र टंडन (18 वर्ष)
4. आर्यन जोशी उर्फ लेडी (18 वर्ष) सभी निवासी: ग्राम पीपरखुंटा, थाना लालपुर
इस त्वरित और सफल कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सत्येंद्रपुरी गोस्वामी, थाना प्रभारी सुंदरलाल गोरले और उनकी पूरी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...