पचपेड़ी

पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम गोडाडीह में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के पास स्थित पानी से भरे खदाननुमा गड्ढे में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। सुबह ग्रामीणों की नजर गड्ढे में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान प्यारे लाल यादव 50 वर्ष पिता बिहारी लाल यादव, निवासी ग्राम हंसवा बलौदा, जिला बलौदा बाजार-भाटापारा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि वह ग्राम गोडाडीह में गंगादीन यादव के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ...