रायगढ़

महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार… घर घुसकर दिया था घटना को अंजाम

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – घर में घुसकर महिला को पीट पीट कर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने पूर्व में ही एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कया का है। पिछले साल 7 जुलाई की रात ग्राम कया में भगवती राठिया (64 वर्ष) अपनी मौसी रुकी राठिया के घर आयी थी। दोनों ने साथ में खाना खाया और घर के बाहर सो गईं। उसी दौरान फुलसिंह राठिया, जगनंदन राठिया और एक नाबालिग बालक घर में घुस आये और भगवती राठिया पर बांस के डंडे, लकड़ी से मारपीट शुरू कर दिया रुकी राठिया ने चीख-पुकार मचाई और लोगों को बुलाया। लेकिन तब तक भगवती राठिया की मृत्यु हो चुकी थी। इधर मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू की। जहा देवना निवासी फुलसिंह और नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वही घटना के बाद से फरार कया निवासी आरोपी जगनंदन राठिया की तलाश पुलिस कर रही थी। इसी बीच आरोपी के ठिकाने का पता चला जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-... मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास...