रायपुर

महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के पति का निधन,,बालोद में होगा अंतिम संस्कार

रमेश राजपूत

रायपुर – प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के पति सेवानिवृत्त आई जी रविन्द्र भेड़िया का कल रात हृदयगति रुक जाने से दुखद निधन हो गया है। 3 साल पहले आईजी पद से हुए थे रिटायर
रविन्द्र भेड़िया को कुछ दिन पहले ही कोरोना हुआ था, जिससे स्वस्थ्य होकर वो पिछले सप्ताह ही घर लौटे थे, जानकारी के मुताबिक वो पूरी तरह से स्वस्थ्य थे।
कल वो रायपुर स्थित मंत्री बंगले में परिवार के सभी लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान वो उठकर बाथरूम गए, जहां उन्हें अटैक आ गया और वो बेहोश होकर गिर पड़े।

परिवार के लोगों ने तत्काल उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। उनकी मौत के बाद अब शव को परिजन डौंडीलोहारा (बालोद)स्थित पैतृक गांव ले गए हैं, जहां आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मौत के बाद पुलिस गलियारे और राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...