रायगढ़

मजदूरी के पैसे मांगने पर बेरहमी से मारपीट… गंभीर रूप से घायल मजदूर की हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – पुरानी रंजीश और मजदूरी के पैसे की मांग को लेकर हुए विवाद में मारपीट से मजदूर की मौत हो गई थी, मामले में आरोपी को लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 17/07/2024 को नहर पारा लैलूंगा में रहने वाले असवत सारथी (उम्र 32 साल) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 16 जुलाई को मोहर्रम का त्यौहार था इसका साला नाजिम खान (उम्र 32 साल) जो नहरपारा के भरत शर्मा उर्फ मुंडा के साथ मजदूरी करता था। भरत शर्मा उर्फ मुंडा से मजदूरी का बचा पैसा मांगने गया था। जहां भरत शर्मा ने नाजिम खान को पूर्व विवाद रंजीश को लेकर डंडा और पत्थर से मारपीट किया। जिससे आहत नाजिम खान को लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उसको गंभीर हालत में रायगढ़ से डीकेएस अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया । जहां 22 जुलाई की रात आहत नाजिम खान की मौत हो गई। जिसके बाद लैलूंगा पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की। जहा मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपी भरत शर्मा उर्फ मुंडा के ठिकाने में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगड़े, उप निरीक्षक मान कुंवर सिदार, प्रधान आरक्षक सुमेश गोस्वामी, राम रतन भगत, आरक्षक हिलारियुस तिर्की, सुमित एक्वा की अहम भूमिका रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...